38.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

25 निर्धन क्षय रोगियों को अधीक्षक राधाकृष्णन  व अन्य चिकित्सकों की मौजूदगी में कंबल वितरण किया गया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज में देव ब्रदर्स ग्रुप फाउंडेशन की संरक्षक श्यामा देवी ने स्व राम लखन शर्मा जी की स्मृति में क्षेत्र के 25 निर्धन क्षय रोगियों को अधीक्षक राधाकृष्णन व अन्य चिकित्सकों की मौजूदगी में कंबल वितरण कर ठंड के मौसम में बड़ी राहत प्रदान की।

जानकारी के अनुसार सीएचसी में वरिष्ठ क्षय रोग उपचार परीक्षक वरुण देव की मां व देव ब्रदर्स ग्रुप फाउंडेशन की संरक्षक श्यामा देवी ने स्व रामलखन शर्माकी स्मृति में क्षेत्र के अत्यंत निर्धन 25 क्षयरोगियों को कंबल वितरण कर अत्यधिक ठंड के मौसम में बड़ी राहत प्रदान की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णा ने कहा कि इस समय अत्यधिक ठंड का मौसम होने के कारण क्षयरोगियों को देव ब्रदर्स ग्रुप फाउंडेशन की संरक्षक माता जी ने कंबल वितरण कर इन रोगियों को ठंड के मौसम में राहत प्रदान कर बड़ा ही पुनीत कार्य किया है। इस अवसर पर सीएचसी के डा प्रजेश श्रीवास्तव, डॉ एके रावत, डॉ अनुज सिंह, डॉ मनीष श्रीवास्तव, सुनीत कुमार श्रीवास्तव, कपिल देव शर्मा, अनीता शर्मा के साथ-साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest