32.8 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

जब युवती ने मरने से पहले लिखा नसीराबाद पुलिस है ईमानदार, और फिर खत्म कर ली अपनी जीवनलीला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। मंगलवार की सुबह नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे पासिन मजरे संडहा में एक 20वर्षीय युवती संगीता सरोज पुत्री वीरेन्द्र कुमार सरोज की लाश संदिग्ध अवस्था में गॉव से लगभग 800 मीटर दूर दर्रहिया रोड पर मुर्गी फार्म के निकट जामुन के पेड़ की डाल पर युवती के ही हरे दुबट्टे से झूलती पायी गयी लाश पाये जाने की सू़चना सवेरे ही जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देख सैकड़ों ग्रामीड़ मौक़े पर पहुंच गये इसी के साथ ही गॉव में युवती की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा शुरू हो गयी घटना की सूचना पाकर नसीराबाद थाना पुलिस भी मौक़े पर पहुंची और लाश को ग्रामीड़ों की मदद से पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिया बताते हैं कि मृतिका संगीता सरोज बीती रात घर के कमरे में अकेले सोयी थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में थे । मृतिका संगीता के बिस्तर से एक सोसाइट नोट भी बरामद हुआ है जिसमें युवती ने मौत का जिम्मेदार अपने प्रेमी के साथ साथ नसीराबाद पुलिस को भी ठहराया है|मृतिका कि मौत से आहत उसकी मॉ द्रोपदी,बहेन 17 वर्षीय गुड़िया,15 वर्षीय महेक ने बताया कि संगीता का प्रेम प्रसंग गॉव के ही एक युवक पंकज पुत्र हुबलाल प्रेम प्रसंग वर्षों से चल रहा है इस बीच युवक शादी का झॉसा देकर युवती का यौन शेषण भी करने लगा बावजूद इसके पंकज ने जब शादी से साफ इंकार कर दिया तो संगीता ने नवम्बर 2018 में नसीराबाद थाने में युवक के खिलाफ़ यौन उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने पीड़िता को जॉच के नाम पर टरका दिया ,तब युवती ने अदालत का सहारा लिया और अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ़ 9.11.2018 को यह मामला अपराध संख्या 372/18 धारा 376,506 आईपीसी एक्ट के तहेत दर्ज कर पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया डेढ़ माह बाद जेल से छूटकर आने पक पंकज संगीता को पूरे गॉव में अपने साथियों के साथ घूम घूम कर बदनाम करने लगा और शिकायत करने पर पुलिस भी पंकज के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही थी ।बताते हैं कि 19 जून को पंकज की शादी डीह थाना क्षेत्र के मऊ गॉव में होने वाली थी और संगीता अब भी अपने प्रेमी से ही विवाह रचाना चाहती थी इसी लिये संगीता ने अपने प्रेमी की शादी से ठीक एक दिन पहले ही अपनी जान दे दी ।थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि प्रेम प्रसंग का यह प्रकरण काफ़ी पुराना है ,इस प्रकरण में आरोपी युवक पंकज जेल भी जा चुका है लड़की के पिता सूरत में लूम चलाते हैं वे सप्ताह भर पहले ही गॉव से वापस सूरत गये हैं घटना की सूचना पिता को दी गयी है वे गॉव आने वाले हैं थाना प्रभारी का कहना है पिता के आने पर तहरीर व पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवायी होगी ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest