37.1 C
Raebareli
Wednesday, May 13, 2026

नाबालिक के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज, (लखनऊ )। निगोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक नाबालिग लड़की के साथ कल्ली पश्चिम के रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की थी , युवक अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था । बच्ची को बहला फुसलाकर वह एक कमरे में ले गया थाl जिस पर युवक की हरकतें देख नाबालिक बच्ची रोने व चिल्लाने लगी , तभी बच्ची की आवाज सुनकर मौका देख कर युवक फरार हो गया , था परिजनों ने तहरीर देकर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसको लेकर निगोहा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी , परिजनों के मुताबिक मंगलवार की देर रात निगोहा क्षेत्र की रहने वाली 6 वर्षीय नाबालिक के साथ पीजीआई थाना क्षेत्र कल्ली पश्चिम के रहने वाले शिवा उर्फ सिंटू ने छेड़छाड़ की थी , बच्ची रोते बिलखते हुए घर वालों को पूरी आपबीती बताई । परिजनों ने निगोहा थाने पहुंचकर शिवा के खिलाफ लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी , जिस पर निगोहा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था और युवक की तलाश कर रही थी। आज तड़के सुबह मुखबिर की सूचना पर हरबंश खेड़ा नर्सरी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि हम नशीली दवाओं का कारोबार भी करते हैं, जिसको लेकर हम बिक्री हेतु जा रहे थे ।

थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि छेड़खानी करने वाला युवक पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम का रहने वाला है , जिसका नाम शिवा उर्फ सिंटू है जिस के ऊपर पास्को सहित छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है । टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ किया गया तो इसके पास से 250 डायजापाम टेबलेट जो नशीली दवाइयां होती है । जिसकी वह क्षेत्र में बिक्री भी करता था , जिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम थाना प्रभारी जगदीश पांडेय, निरीक्षक सुनील कुमार , नदीम अहमद, राजेश पटेल, विकास कुमार आदि शामिल रहे ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest