36.5 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

दो पक्षों में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। सिसेंडी गांव निवासी रघुरावती पत्नी रामनरेश को उपरोक्त गांव निवासी जय नारायण व राज नारायण पुत्र मिश्रीलाल व आदि लोगों ने बगैर किसी बात को लेकर गाली गलौज दे रहे थे। जब रघुरावती ने गाली देने का विरोध किया तो विपक्षियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर महिला के पास पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। मां को बचाने के लिए दौड़े पिता- पुत्र को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा उन्हें भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा । पीड़ित ने मामले की सूचना 100 नंबर पर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ कर कोतवाली ले आई उसके बाद प्रथम पक्ष ने मोहनलाल गंज कोतवाली में जय नारायण व राज नारायण व प्रियंका प्रतीक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कराया। तो वहीं दूसरे पक्ष राज नारायण ने आरोप लगाया कि सुबह घर से जब रामू मिश्रा के दुकान की तरफ जा रहा था तभी वहां मौजूद राम नरेश पुत्र अजात हरिनाम व रामनरेश की पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी, देखते देखते मारपीट पर उतारू हो गया और लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया वही कोतवाली पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीकृत कराया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest