41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

सानों शौकत के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नवी सल्लल्लाहो अलह वसल्म मनाया गया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। क्षेत्र के अन्तर्गत शेखनगाँव में एक अजीमुस्शान जश्ने ईदमिलादुन्नवी सल्लल्लाहो अलह वसल्म का आयोजन बड़े ही शानो शौकत के साथ मनाया गया, जिसमें दूर दराज़ से आए उलमाओ ने अपने-अपने अंदाज में नात शरीफ व तकरीर पेश की, मुकामी लोगों ने या नबी या नबी के साथ-साथ आक़ा की आमद मरहबा की सदाएं बुलंद करतें हुए आये हुआ बहरूनी मेहमानों का खुले दिल से इस्तकबाल किया, खुसूसी खेताब सय्यद जमाल अशरफ़ जायसी और मौलाना मुदस्सिर साहब सुल्तानपुरी ने की, जलसे में हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलह वसल्म की ज़िंदगी पर रोशनी डाली गई और हुजूर पाक सल्लल्लाहो अलह वसल्म के नक्शे क़दम पर चलने व उनकी सुन्नतो पर अमल करने की हिदायत पर बयान हुआ, साथ ही मुल्क़ में अमनो अमान और तरक़्क़ी व भाईचारे की दुआएं भी की गई इस ख़ास मौके पर मौलाना शमसुद्दीन साहब और मौलाना कमाल साहब ने भी बेहतरीन खेताब किया, जलसे की निज़ामत जुनेद अशरफ़ी सुल्तानपुरी ने की शोअरा हज़रात में क़ारी खुर्शीद मर्दांनपुरी, अर्श रायबरेलवी, डॉ मुज़फ्फर हुसैन नादिर, क़ारी नदीम अशरफ़ी, हाफिज़ अब्दुल वहीद के साथ-साथ और भी नातख्वां ने अपने बेहतरीन अंदाज़ में नाते पाक पढ़ी, जलसे में मुकामी व बहरूनी मेहमानों का हुजूम रहा।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest