39.3 C
Raebareli
Wednesday, June 10, 2026

सुनील कुमार त्रिवेदी व राजकुमार सिंह की सूझबूझ से बड़ा विवाद टला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कोतवाली थाना शिवरतनगंज के अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत सातन का पुरवा मे हर समुदाय के त्यौहार मे हमेशा ही अखबार की सुर्खियों मे रहा है।इन दिनो क्षेत्र के लगभग सभी गावों मे हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस को मनाने की तैयारियां जोरो से चल रही है।इसी तैयारी को लेकर सातन का पुरवा गाँव मे विवाद होते हुए बच गया।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को सातन का पुरवा मे हर साल की तरह इस साल भी इस्लामिक झण्डा लगाया जा रहा था।जो हर साल से इस बार कुछ ज्यादा दूरी तक लगाया जा रहा था। जिसको कुछ दूसरे समुदाय के लोगो को पसंद नही आया और विरोध किया।मामला बढ़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी व क्षेत्राधिकार राज कुमार सिंह के साथ ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुची।और दोनो समुदायों के साथ बैठक कर मामले को शांत कराया ।साथ ही निर्धारित से ज्यादा दूरी तक लगे झण्डे को प्रशासन ने हटवा दिया है। शांति व्यवस्था के लिहाज से गाँव की गलियारों मे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर सुरक्षा का एहसास कराया।वही इस तरह की छोटी छोटी घतनाए शिवरतनगंज पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। अगर समय रहते ही शिवरतनगंज पुलिस चेत जाए तो क्षेत्र मे बढ़ते घतनाओ मे इजाफा न हो। सूत्रों से पता चला है की शिवरतनगंज व चौंकी इन्हौना पुलिस द्वारा अपने चहेतों को ही बुलाकर शांति कमेटी की बैठक करा लिया जाता है।इतना ही नही है बैठक मे ठेकेदार व पुलिस के लिए आमदनी का जरिया बने लोगो को अवश्य बुलाया जाता है। उसके बाद अन्य लोगो को जानकारी दी जाती है।जिसके चलते जानकारी के अभाव से इस तरह की घतनाए होती है।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest