34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

प्रधानमंत्री ने नेशनल वॉर मेमोरियल को देश को समर्पित किया।

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नई दिल्ली। देश के सैनिकों का 60 बरस पुराना इंतजार सोमवार को पहले नेशनल वार मेमोरियल के उद्घाटन के साथ खत्म हो गया। वीर शहीदों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट के नजदीक तैयार किए गए नेशनल वॉर मेमोरियल को प्रधानमंत्री ने सोमवार को देश को समर्पित किया। यह वॉर मेमोरियल करीब 22,600 जवानों के प्रति सम्मान का सूचक है, जिन्होंने आजादी के बाद से अनेकों लड़ाइयों में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। 40 एकड़ में फैला यह स्मारक 176 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।छह भुजाओं (हेक्सागोन) वाले आकार में बने मेमोरियल के केंद्र में 15 मीटर ऊंचा स्मारक स्तंभ है।

जिसके नीचे अखंड ज्योति जलती रहेगी। मेमोरियल में भित्ति चित्र, ग्राफिक पैनल, शहीदों के नाम और 21 परमवीर चक्र विजेताओं की मूर्तियां भी लगाई गई हैं। साथ ही स्मारक को चार चक्र पर केंद्रित किया गया है, जिसे अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र, रक्षक चक्र नाम दिया गया है। इसमें थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest