45.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

जब पुलिस के हत्थे चढ़ गए दो अवैध असलहा धारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। – अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अभियुक्तों को असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि रात गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसआई निखिलेश कुमार की टीम ने प्रतापगढ़ जिले के थाना पट्टी निवासी अप्पू सिंह उर्फ अनिकेत व जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर निवासी नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के पास एक एक 12 बार का तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। दोनों का आपराधिक इतिहास है। जिनके खिलाफ हत्या जैसे कई संगीन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई निखिलेश कुमार, एसआई सुनील कुमार, हेड कॉन्स्टेबल नागेंद्र नाथ मिश्रा व कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल रहे हैं।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest