41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

युवक गया था जीवनसाथी देखने लेकिन देखने को मिली सजा-ए-मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आपसी विवाद में चचेरे भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी मामला गोविंदपुर कोठईया गांव का युवक गया था जीवनसाथी देखने वहीं पर चचेरे भाइयों से विवाद हो गया विवाद जिसके चलते युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है ।मामला रविवार शाम का है। बताया जाता है कि अखिलेश कुमार पुत्र रामधनी कोरी 25 वर्ष अपनी चचेरी बहन नीलम के यहां पर कार्यक्रम में गया था।वहां उनके चचेरे भाई शिवशंकर, पप्पू, संजय पुत्र सुखलाल कोरी उर्फ सुकरू वहां पहुंच गए संबंध करने को लेकर कहासुनी हुई लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया अखिलेश अपने घर आ गया विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने अखिलेश को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया मृत के पिता रामधनी का कहना है कि मेरे बेटे को पीट-पीटकर मार डाला गया है।घटना की सूचना पर लालगंज कोतवाल विनोद कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ घटना पर पहुंचे घटना के बारे मे पूछताछ की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया अखिलेश की पर मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest