25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर मोबाइल छीना,ग्रामीणों ने दबोचा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ): मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले नगराम पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया पूरा मामला नगराम थाना क्षेत्र के उत्तरावां मजरा पतौना गांव का है जहां पतौना के रहने वाले अंकित कुमार रविवार को रात्रि अपने भाई के साथ शौच क्रिया के लिए गांव के बाहर सड़क पर जा रहे थे तभी तमंचा लेकर पीछे एक ही बाइक से आ रहे कलंदर खेड़ा थाना मोहनलालगंज के रहने वाले अमर रविकांत टिंकू और अंकित कुमार के पास पहुंचते ही बाइक को रोक दिया और तीनो लोग बाइक से उतर कर अंकित को चारों तरफ से घेर लिया और टिंकू ने तमंचा निकाल कर अंकित के पेट में लगा दिया और कहा जो कुछ है निकाल दो तभी बदमाशों नेअंकित के हाथ में मोबाइल देखा और मोबाइल छीन कर चोर भागने लगे तभी अंकित व उसके भाई ने शोर मचा दिया की चोर मेरा मोबाइल लेकर भाग रहे हैं शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मोबाइल लेकर भाग रहे अमर और रविकांत को दौड़ा कर पकड़ लिया जिसमें तमंचा लिए टिंकू वहां से भाग निकला पकड़े गए अमर वा रविकांत को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया नगराम थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया पकड़े गए चोरों के खिलाफ लूट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है मौके से तमंचा लेकर भाग निकले टिंकू की तलाश की जा रही है।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest