41.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

खंड स्तरीय खेलकूद का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। नेहरू युवा केंद्र द्वारा खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन जिसमें 4 नवंबर से 5 नवंबर तक चले इस आयोजन में नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ की जिला युवा समन्वयक पुष्पा सिंह के निर्देशन में विकास खण्ड मोहनलालगंज में खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि अर्पित पाण्डेय प्रबंधक ( ए0एस0एन0कॉलेज)रही जिनका अंकिता भारती ने बैच लगा कर सभी का स्वागत किया ।खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में अचली खेडा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व डेहवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया कबड्डी में कुढा ने प्रथम अचली खेडा ने द्वितीय खो- खो में डेहवा ने प्रथम व रानीखेडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर महिला दौड़ में शुभी तिवारी प्रथम ,साक्षी सिंन्ह द्वितीय और प्राची यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व 200 मीटर दौड़ पुरुष में प्रथम विजय साहू द्वितीय शिवांश तृतीय स्थान अजीत यादव ने प्राप्त किया कार्यक्रम की संयोजक अंकिता भारती (राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक )ने सभी को सम्बोधित करते हुए बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा प्रति वर्ष ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए किये जाते है जिससे वो भी मुख्य धारा से जुड़कर राष्ट के निर्माण में अपना योगदान दे सकें ।कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अवधेश कुमार द्वारा किया गया जिसमे रेफरी प्रशांत सिंन्ह,अखिलेश कुमार ए0एस0एन0 कॉलेज की प्रधानाचार्य महोदया ज्ञानशीला अवस्थी व अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

धीरेंद्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest