34.2 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

दो अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इंदिरा नहर जलसेतु मे दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप उपरोक्त थाना क्षेत्र के इंदिरा नहर जल सेतु मे लगभग 10 दिन पुराना लड़का लड़की का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई खबर मिलते ही बड़ी संख्या में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों अज्ञात शवों को बाहर निकाला जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हो पाई उसके बाद पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गोसाईगंज थाना प्रभारी के मुताबिक इंदिरा नहर जलसेतु के पास लड़का लड़की के पैर आपस में बंधे हुए थे दोनों के शव 10 दिन पुराने लग रहे हो दोनों को देखकर लग रहा था कि उनकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष होगी शिनाख्त करने का प्रयास जारी है।

वही दूसरी ओर ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ने दोनों की हत्या कर नहर में फेंक दिया है।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest