38.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

तेज रफ्तार बाइकों की हुयी आमने सामने की टक्कर मे एक महिला सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। दो तेज रफ्तार बाइकों की हुयी आमने सामने की टक्कर मे एक महिला सहित चार लोग घायल हुयें है साथ ही दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयीं। बाद में राहगीरों की सूचना पर पहुची 100डा़यल पुलिस व नसीराबाद थाना पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया जहॉ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने जिला अस्पतास रायबरेली रिफर कर दिया है ।

रविवार की सुबह क़रीब दस बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के सलोन जा़यस राजमार्ग स्थित चतुरपुर मोड़ पर दो तेज़ रफ्तार बाइकों की आपस में टक्कर हो गयी जिससे 22 वर्षीय विमलेश कुमार पुत्र राम लखन व 19वर्षीय हेमराज पुत्र माधव निवासी मव ई आलमपुर तथा 45 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र सुन्दर लाल व उसकी 40 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी निवासी ग्राम पूरे दिखित मजरे बहादुरपुर घायल हुये साथ ही दोंनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुयी बाद में राहगीरों की सूचना पर पहुची 100 डायल पुलिस व 108 एम्बुलेंस नसीराबाद ने सभी घायलों को सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया जहॉ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डा़ मलय श्रीवास्तव ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली रिफर कर दिया। बताते हैं कि घायल कृष्ण कुमार अपनी पत्नी पुष्पा देवी को लेकर अठेहा सतसंग मे शामिल होने जा रहा था ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest