33.8 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

नहर पुलिया हुई छतिग्रस्त, ग्रामीणों को दुर्घटना की आशंका

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ) । मोहन लाल गंज क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाली ग्राम सभा अहमदपुर खालसा स्थित नहर की पुलिया की हालात उसपर से गुजरने वाले डम्फर की चपेट में आकर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुकी है । ये बात वहां के ग्रामीणों ने बताई और ये भी कहा कि इस बात की शिकायत व पुलिया की मरम्मत के लिए जिम्मेदारों से कई बार गुहार लगाई है , लेकिन नतीजा सिफर निकला , पुलिया की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि उस पर आने जाने वाले ग्रामीण उससे निकलने से भी अब हिचकने लगे है । वही यदि बारिश के महीने में अधिक बरसात हो गयी तो सड़क भी धस सकती है । नहर की पुलिया की मरम्मत जिम्मेदार अब तक नही करा सके है जिम्मेदारों आलाधिकारियों के संज्ञान में ये बात होने के बावजूद भी न तो ओवरलोड का आवागमन अब तक बन्द हो सका है , और न ही क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत हो पाई है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष पनप रहा है ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest