32.5 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

जानवर चराने गए युवक नदी में डूबा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब जानवर चराने गया युवक नदी में डूब गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत पुत्र भोला निवासी ग्राम गड़वा मौजा डीह 11 बजे तीन युवकों के साथ गोविंद,राज कुमार,राम सुमेर के साथ गाँव के ही पड़ोस में महाराज गंज ड्रेन के समीप जानवरों को खेतों में चरा रहा था जानवरों को छोड़ महाराज गंज ड्रेन में अकेले ही नहाने चला गया नहाते समय ही पानी मे उसका संतुलन बिगड़ गया और वो देखते ही देखते पानी मे डूब गया घटना की मौके पर मौजूद युवकों ने घर वालों को सूचना दी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों न ड्रेन में जाकर जाल व रस्से के सहारे काफी खोज बीन करने के पश्चात नही मिला तो ग्रामीणों ने रायबरेली प्रताप गढ़ संपर्क मार्ग ड्रेन पुल पर रस्सा व पेड़ की डालों द्वारा जाम करने का प्रयास कर रहे थे डीह पुलिस ड्रेन ने पुल पर जाम लगा रहे लोगो पर हल्का बल प्रयोग करके जाम को खुलवाया और आवागमन को फिर से चालू करवाया वही युवक की खोजबीन के लिए डलमऊ के गोताखोरो को बुलाया गया है।

अनुज मौर्य/खुर्शीद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest