34.2 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

युवक ने अर्द्धविक्षिप्त युवती के साथ किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सिंहपुर (अमेठी)। कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर की एक अर्द्धविक्षिप्त युवती प्रातः 8 बजे अपने घर से बाग में शौचं के लिए गयी हुयी थी।

उसी वक्त उपरोक्त गांव के ही एक युवक ने युवती को पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया वहीं अर्द्धविक्षिप्त युवती की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और डायल 100 पुलिस बुलाकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आयी।

वहीं थाने पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजिकृत करवाने की मांग की।

कोतवाली प्रभारी ने मामले को तुरन्त संज्ञान में लेते पकड़े गये आरोपी के खिलाफ धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजिकृत करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विवरण के अनुसार कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर की रहने वाली एक अर्द्धविक्षिप्त युवती गुरुवार को प्रातः 8 बजे अपने घर से शौचं के लिए गयी थी उसी वक़्त वहाँ पर पहले से ही घात लगाये बैठे उपरोक्त गांव के ही रहने वाले सगीर पुत्र शोबान अली ने युवती को पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया वहीं अर्द्धविक्षिप्त युवती की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और डायल 100 पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आयी और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित युवती के भाई सफीक अहमद पुत्र नवाब अली की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर लिया है।

इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर 376 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजिकृत करके पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

वीरेंद्र सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest