34 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

और जब गाँजे के नशे में हैवान युवक ने मासूम बच्ची के साथ की ये हरकत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। वैसे तो नशे का कारोबार शहर में चुपके चुपके चलता है।लेकिन नशे की हालत में जब कोई नशेड़ी किसी मासूम बालिका के साथ गंदी नियत से छेड़छाड़ करता है तो बहुत सारे यक्ष प्रश्न छोड़ जाता है।

एक मामला अर्धरात्रि को सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे घटा।जिसमे एक 28 वर्षीय नशेड़ी ने पुल के नीचे अपने परिवार के साथ रह रही 05 वर्षीय बालिका को गंदी नियत से छेड़छाड़ करने लगा।यह घटना रात लगभग 11:45 बजे की है।जहां इंदिरा नगर निवासी गजेड़ी युवक ओवरब्रिज के नीचे आया हुआ था और मौका पाकर पुल के नीचे खेल रही बालिका से छेड़छाड़ करने लगा।उसकी इस हरकत को स्थानीय लोगो ने देख लिया और युवक के चुंगल से मासूम बच्ची को बचाया , जिसके बाद युवक की इस हरकत को लेकर जमकर पिटाई हो गई वही युवक ने छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार भी की वही मासूम बालिका ने आप बीती अपनी मां से बताई।घटना की सूचना आग की तरह फैलने से और लोगों का मजमा लग गया।घटना की सूचना पुलिस को। मिलते ही मौके पर पहुचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी मो जिब्राईल व कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही इस घटना से साबित ये होता है कि आज भी इस तरह हैवानों को किसी कानून का डर नही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest