34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना महराजगंज रायबरेली पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना के रुपये 10-10 हजार के ईनामी 02 अभियुक्त,अवैध शस्त्र व लूट के 2,500 रुपये के साथ गिरफ्तार किये गए है।अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले हम व हमारे 02 साथी विजय प्रकाश व सोनू यादव ने मिलकर पहरेमऊ में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में शराब बेचने वाले रवि सिंह से पैसे मांगने पर मना करने पर दुकान में तोडफोड कर उसके काउण्टर से 24,000 रुपये लूट लिए थे।गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र गंगादीन निवासी पूरे देवीदीन मजरा थुलवासा थाना महराजगंज रायबरेली व दिवाकर यादव पुत्र शिव विलास यादव निवासी ग्राम पहाडपुर थाना महराजगंज रायबरेली है।इनके कब्जे से बरामदगी के तौर पर रुपये 2,500 नकद (लूट के)01 अदद तमंचा 12 बोर,02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर,01 अदद तमंचा .315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य /पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest