38.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

ऐसा क्या हुआ कि व्रद्ध पति बन गया व्रद्ध पत्नी के लिए हैवान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली के करहिया चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा ललापुर मजरे प्यारेपुर निवासी वृद्ध महिला गुलाबपति(68)घर पर अकेली थी।इस बीच महिला का पति लालता प्रसाद(70)अचानक घर पहुँच गया।वृद्ध महिला के मुताबिक उसका पति अचानक घर मे घुसा।और चाकू से शरीर पर कई वार कर घायल कर दिया।वृद्ध महिला जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू किया, तो ग्रामीणों ने दौड़ कर उसकी जान बचाई।जबकि आरोपी पति मौके से भाग निकला।पीड़ित महिला ने बताया उसके पति का दिमागी संतुलन ठीक नही रहता है।वृद्ध महिला की बहू रीता देवी ने बताया कि घटना के दौरान वो अपने मायके में थी।सूचना मिलने पर जब घर पहुँची तो अम्मा घायल जमीन पर पड़ी थी।ससुर की दिमागी हालत ठीक नही है।लेकिन कभी भी इससे पहले ससुर ने अम्मा के ऊपर हमला नही किया।सलोन कोतवाल राम अशीष उपाध्याय ने बताया की सूचना मिलने पर घायल महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है।उसके परिजन घटना के सम्बंध में किसी तरह की कार्यवाही नही चाहते।अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest