38.6 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

जब टायर फटने के बाद राहगीर के ऊपर पलटा ट्रक, राहगीर की मौके पर हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के रायबरेली डलमऊ राजमार्ग पर आलू लदे ट्रक का टायर फट गया और टायर फटने से ट्रक पलट गया,पलटने से पहले राहगीर उसके नीचे दब गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

आपको बता दें कि आज दोपहर में एक ट्रक आलू लादकर डलमऊ से रायबरेली की तरफ आ रहा था,तभी खागीपुर सड़वा के पास ट्रक का टायर फट गया,टायर फटते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रक के पलटने से बगल में जा रहे एक साईकल सवार को अपने चपेट में लिया,वह उसी नीचे दब गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।ट्रक पलटने व राहगीर के ट्रक के नीचे दबने की सूचना पर आस पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए,इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने ट्रक से आलू उतरवाकर जेसीबी मंगवाकर ट्रक को किनारे करके शव को बाहर निकाला।मृतक डलमऊ विकास क्षेत्र के पूरे प्रसादी निवासी रमेश 52 वर्ष बताया जा रहा है।जो किसी काम से साईकल पर सवार होकर जा रहा था।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलवाया व शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest