35.3 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। बाइक से बुआ के घर जा रहे 20 वर्षीय युवक को ट्रक ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।सलोन कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत मोहल्ला मिल्कियाना निवासी स्व0 रामआसरे का 20 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र कुमार मकदूमपुर गांव अपनी बुआ के यंहा बाइक से जा रहा था।तभी परशदेपुर से सलोन आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गद्दीपुर गांव के समीप युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।जिसके बाद युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया।और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।दुर्घटना की खबर सुनने के बाद पूरा कस्बा घटना स्थल पर पहुंच गया।सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने शव को सलोन पीएचसी पहुंचाया।तब तक मृतक की माँ फूलकली भी पहुंच गयी।और बेटे के शव को देखते ही अस्पताल परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी।मां की चीख पुकार सुनकर आस पास खड़े लोगो की भी आंखे नम हो गयी।कोतवाली प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि ट्रक व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।परिजनों द्दारा तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest