27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जवान की मौत की खबर सुनते ही गांव में पसरा सन्नाटा, कुछ ही दिन पहले छुट्टी से वापिस गया था ड्यूटी पर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। सरेनी थाना क्षेत्र में 18 जुलाई को एक सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण के मुताबिक सैनिक का पार्थिव शरीर शुक्रवार रात तक गांव पहुंचेगा। थाना क्षेत्र के रासीगांव में रहने वाले धीरज सिंह पुत्र सुभाष सिंह 2013 में एडी मिसाइल कोर में फैजाबाद से भर्ती हुआ था और वर्तमान में हरियाणा के हिसार में तैनात था। बीती 3 जुलाई को 10 दिन की छुट्टी के बाद हिसार वापस गया था। मृत सैनिक के मामा रंजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उनके मोबाइल पर हिसार से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि धीरज रात 12 बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद वापस आया और 25 मिनट बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत होने की सूचना मिली। सूचना से परिजनों के होश उड़ गए। मां रानी देवी पिता सुभाष भाई धर्मेंद्र बहने कामिनी व रागिनी सिंह का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक सैनिक अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात तक पार्थिव शरीर आने की उम्मीद है। उधर सैनिक के पिता सुभाष का कहना है कि उनका बेटा बुजदिल नहीं था वह आत्महत्या नहीं कर सकता वहीं कोतवाल राकेश कुमार सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान रासीगांव ने फोन पर अवगत कराया है की फौजी धीरज सिंह की मृत्यु हुई है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest