31.6 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

शादी का झांसा दिया और एक वर्ष तक करता रहा युवती से दुराचार, फिर युवक ने कर डाला ये काम

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। गॉव में आये एक युवक ने एक युवती प्रेम प्रसंग कर शादी का झांसा दिया और एक वर्ष तक उससे दुराचार करता रहा इस दौरान युवती गर्भवती हुयी तो बहाने से उसका गर्भपात करा दिया फिर 11जूलाई को को आरोपी युवक ने दूसरी जगह अपना रिश्ता तय कर लिया तो पीड़ता ने थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ तहरीर दे दी पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दूसरे गॉव का युवक फर्नीचर का काम करने वाले अपने मालिक से मिलने आता था वहीं पड़ोस में एक युवती रहती थी गॉव आने जाने में दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा फिर युवक युवती से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा जिससे युवती 7 माह की गर्भवती हो गयी तब युवक ने युवती का इलाज के बहाने गर्भपात करा दिया जिससे दोनों में काफी झगड़ा हुआ तो युवक ने लड़की से शादी करने से इनकार कर वहॉ आना जाना भी छोड़ दिया और 11 जूलाई को अपनी शादी भी दूसरी जगह तय कर ली नतीजे में शुक्रवार को पीड़ित युवती थाने पहुंची और युवक के खिलाफ़ यौन उत्पीड़न व जबरदस्ती गर्भपात कराने की तहरीर दे दी ।उधर थाना प्रभारी धीरेन्द्र यादव का कहना है मामले की तहरीर मिली है पुलिस गम्भीरता से मामले की जांच कर रही है ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest