40.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के किसानों ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। तहसील मोहन लाल गंज परिसर में आज जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा की अगुआई में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के सैकड़ो किसानों ने अपने क्षेत्र की दर्जनों समस्याओ से सम्बंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मोहन लाल गंज सूर्यकांत त्रिपाठी को सौंपकर , उन्हें किसानों की मूलभूत समस्याओ का निराकरण करने की अपील की, किसानों की समस्याओं को दूर करने का आस्वाशन उपजिलाधिकारी मोहन लाल गंज ने किसानों को दिया , वही किसान नेताओ ने उपजिलाधिकारी से कहा कि समय रहते हम लोगो की समस्याओं का समाधान होना बहुत जरूरी है , नही तो हम लोग सड़को पर उतरकर अपनी मांगे पूरी कराने के लिए मजबूर होंगे । लेकिन किसानों की दर्जनों समस्याओ को दूर करने में समय भी लगेगा इस बात से किसान नेता भली भांति समझते है । और शांति पूर्वक किसान नेताओ ने उपजिलाधिकारी को अपना बीस सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौप अपने जिलाध्यक्ष की बात पर भरोसा कर तहसील परिसर से बाहर चले गए । कार्यक्रम के दौरान तहसील अध्यक्ष , ब्लॉक अध्यक्ष , जिला सचिव सहित दर्जनों क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest