33.5 C
Raebareli
Thursday, May 21, 2026

शराब तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ , व एस, एस, पी , ग्रामीण के आदेश व निर्देशन का पालन करते हुए और क्षेत्राधिकारी मोहन लाल गंज , व प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल गंज के कुशल नेतृत्व में मोहन लाल गंज पुलिस इन दिनों देशी शराब के अवैध धंधे में संलिप्त शराब तस्करो जेल भेज रही है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम सिसेंडी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि की लालूमर गांव में दो युवक जो देशी शराब बनाने व बेचने के धंधे में संलिप्त रहते है , आज फिर शराब बेचने के लिए जा रहे है । मुखबिर खास की बात पर यकीन कर पुलिस टीम लालूमर गांव जा पहुची तभी गांव के किनारे पुलिस टीम को दो ब्यक्ति आते दिखाई दिए दोनों की हुलिया व मुखबिर द्वारा बताई गई निशान देही से पुलिस टीम ने भाप लिया कि ये वही दोनों है । पुलिस टीम को आता देख दोनों सकपका गए । और भागने की जुगत तलाशने लगे लेकिन पुलिस टीम की फुर्ती के आगे उनके मंसूबो पर पानी फिर गया और पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को बीस , बीस लीटर अवैध देशी शराब जो प्लास्टिक की पिपियो में भरे थे के साथ धर दबोचा और कोतवाली मोहन लाल गंज ले आयी जहां पर पुलिस टीम ने दोनों का नाम व पता पूछा तो एक ने अपना नाम भगवानदीन पुत्र मेडिलाल व दूसरे ने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र शिवदयाल निवासी लालूमर थाना मोहन लाल गंज जिला लखनऊ बताया , वही पुलिस ने दोनों को उनके द्वारा किये गए अपराध से रूबरू कराते हुए व उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर दोनों शराब तस्करो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया । दोनों शराब तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन कुमार सिंह , व सिपाही भूपेश विक्रम सिंह , और हेड कॉन्स्टेबल गोपाल सिंह आदि टीम शामिल रही ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest