38.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

14 वर्ष व 16 वर्ष आयु वर्ग की स्टेट प्रतियोगिता कराना जनपद का सौभाग्य: मुकेश बहादुर सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

अध्यक्ष मुकेश बहादुर सिंह व सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने प्रदेश संघ के प्रति जताया आभार।

रायबरेली। 53 वी यूपी स्टेट एनुअल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 का आयोजन रायबरेली में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं यूपी एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष जनपद रायबरेली में 14 वर्ष 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की यूपी एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मुकेश बहादुर सिंह व सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने रायबरेली जनपद को स्टेट चैंपियनशिप आयोजित करने के लिए यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कुंवर फतेह बहादुर सिंह व सेक्रेटरी श्री पी0के0 श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यथाशीघ्र जनपद के खेल प्रेमियों की एक बैठक बुलाकर कार्ययोजना बनाई जाएगी।चैंपियनशिप का आयोजन आकर्षक ढंग से किया जाएगा।श्री मुकेश बहादुर सिंह ने कहा एथलेटिक्स की प्रतियोगिता से जनपद रायबरेली के कोने-कोने से खिलाड़ियों को आमंत्रित कर पहले जनपद स्तर पर अच्छी प्रतियोगिता का आयोजन कराएंगे ताकि जनपद रायबरेली के खिलाड़ियों को भी स्टेट चैंपियनशिप में बेहतर करने का अवसर मिल सकें।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest