34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

हॉकी विश्व कप 2018 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का हुआ एलान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवम्बर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप 2018 के लिए भारतीय टीम को चुन लिया गया है. मनप्रीत सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि 2016 विश्वकप जूनियर टीम के हिस्सा 6 खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट में मौका दिया गया है.

हॉकी विश्व कप 2018 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम का एलान कर दिया गया है. विश्वकप के लिए भारतीय टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है. टूर्नामेंट का आयोजन भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवम्बर से शुरू हो रहा है.

इस भारतीय टीम में छह युवा खिलाड़ियों को भील टीम में शामिल किया गया है जो साल 2016 जूनियर विश्व कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.

भारत के अनुभवी मिडफील्डर चिंग्लेसाना सिंह उप-कप्तान की भूमिका में टीम के नेतृत्व में मनप्रीत का साथ देंगे. भारतीय टीम विश्व कप टूर्नामेंट में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी.

ओडिशा हॉकी विश्व कर के लिए भारतीय टीम को पूल-सी में साउथ अफ्रीका, कनाडा और बेल्जियम के साथ शामिल किया गया है. ऐसे में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए उसे पूल-सी में शीर्ष स्थान पर बने रहना होगा.

टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, “हॉकी विश्व कप के लिए हमने सबसे बेहतरीन टीम का चुनाव किया है. 34 खिलाड़ियों के पूल से 18 खिलाड़ियों के चुनाव के लिए हमें काफी मुश्किल फैसले लेने पड़े. युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मेल-जोल से हमने टीम का चयन किया है.”

इसके साथ कोच हरेंद्र ने कहा है कि, “इन खिलाड़ियों ने नियमित रूप से अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी क्षमता को दर्शाया है. मैं आश्वस्त हूं कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी.”

भुवनेश्वर में 23 नवम्बर तक 34 खिलाड़ियों की टीम प्रशिक्षण करती रहेगी. इसके बाद, चुनी गई टीम ओडिशा हॉकी विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी.

भारतीय टीम :-

गोलकीपर: पी.आर. श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंग्लेसाना सिंह (उप-कप्तान), नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित

फॉरवर्ड: आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest