31.6 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

सुबह सैर लिए निकले दो युवकों को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। सुबह सैर करने के लिए निकले दो युवकों को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें से एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कृष्णा नगर निवासी तैयब पुत्र सुलेमान 60 वर्ष व शिव शंकर पुत्र श्यामलाल 65 वर्ष को अज्ञात ट्रक ने पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे घायल अवस्था में दोनों को उनके परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ ले जाया गया जहां पर हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उनको जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया जिसमें से जिला अस्पताल पहुंचते ही तैयब की मृत्यु हो गई और वही शिव शंकर का इलाज चल रहा है वहीं इस बाबत कोतवाली प्रभारी श्री राम से पूछे जाने पर बताया कि घटना की सूचना नहीं थी अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest