31.6 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

शिवगढ़ में ट्रक से कुचलकर मासूम की दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाइवे पर देर शाम बछरावां से हैदरगढ़ की ओर से जा रहे ट्रक ने एक मासूम को कुचल दिया जिससे मासूम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई स घटना से परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों की करुण चीख-पुकार से सभी की आंखों में आंसू आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक बेड़ारू गांव के हारेंद्र वर्मा अपनी ससुराल गूढ़ा में चंदापुर मोड़ के पास सड़क के किनारे घर बनाकर पत्नी प्रेमलता एवं बच्ची आर्या के साथ रहते हैं स बताते हैं कि मंगलवार देर शाम उनकी मासूम बेटी आर्या (डेढ़ वर्ष) सड़क के किनारे खेलते-खेलते खड़े ट्रक के पास पहुंच गयी और ट्रक के पहिए के नीचे चली गई। तभी ड्राइवर ने गाड़ी चला दी। जिससे बच्ची कुचल गयी। चीख-पुकार पर लोग बच्ची को पहिए से निकालकर आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया उधर पुलिस ट्रक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है। शिवगढ़ थानाध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest