32.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

शादी का झांसा व यौन शोषण करना युवक का पड़ा भारी, युवक सहित तीन लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। शादी का झांसा देकर एक युवक युवती से दो वर्षों से लगातार यौन शोषण करता रहा। इस बीच युवती दो बार गर्भवती भी हुयी लेकिन युवक ने धोखे से उसका गर्भपात भी करा दिया। बाद में जब युवती ने शादी की जिद की तो युवक ने न सिर्फ उससे दूरी बना ली बल्कि युवक ने दूसरी जगह अपनी शादी भी तय करली तब युवती ने 20 जूलाई को थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस जॉच के नाम पर उसे टरकाती रही जब पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत की तो पुलिस ने शुक्रवार को तहरीर देने के करीब 15 दिनों बाद आरोपी युवक व उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया ।

यह मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है यह दो वर्षों से सुभाष पुत्र राम कुमार निवासी ग्राम पूरे गरड़ियन का पुरवा मजरे कंन्रनाईपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी रिश्तेदारी में आता था, आने जाने में ही सुभाष की गॉव की 25 वर्षीय युवती से ऑखे चार हुयी प्रेम प्रवान चढ़ा तो दोनों साथ जीने मरने की कस्में खाने लगा बाद सुभाष शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने लगा इस बीच सुभाष ने युवती से 20हज़ार रूपये भी बहाने से लिये। इन दो वर्षों में युवती दो बार गर्भवती भी हुयी लेकिन सुभाष ने इलाज के बहाने उसका गर्भपात करादिया जब युवती ने शादी करने का अधिक दबाव बनाया तो सुभाष उससे लड़ झगड़ कर आना जाना छोड़ दिया और उससे पीछा छुड़वाने के लिए दूसरी जगह अपनी शादी का रिश्ता तय कर लिया जब युवती को इसकी भनक लगी तो उसने 20 जुलाई को थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस जॉच के नाम पर उसे टरकाती रही तब पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की नतीजे में पुलिस ने युवती से मिली तहरीर के 15 दिनों बाद शुक्रवार को सुभाष पुत्र राम कुमार, प्रभावती पत्नी राम कुमार, राजेश कुमार पुत्र राम कुमार, रामकुमार पुत्र अज्ञात के खिलाफ यह मामला अपराध संख्या 694/19 धारा 376,323,504,506 व 313 आई पी सी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है मामले की विवेचना थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव को सौंपी गयी है ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest