31.8 C
Raebareli
Thursday, May 28, 2026

वर्तमान सरकार से गरीब, व किसान सभी हैं परेशान , जनता का दुःख दर्द सुनने वाला कोई नहीं: अदिति सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। क्षेत्र के विकासखंड दीनशाह गौरा के रामलीला मैदान में कांग्रेस कमेटी द्वारा रैली का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में उपस्थित भीड़ को देखकर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी सदर विधायक का एवं कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य सिंह ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया। रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को माला पहनाकर किया गया सदर विधायक ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाते हुए वर्तमान भाजपा सरकार को जमकर कोसा और कहा कि यह केवल जुमलेबाजी की सरकार है। इस सरकार में गरीब, अमीर व किसान सभी परेशान हैं। जनता का दुःख दर्द सुनने वाला कोई नहीं। कांग्रेस ने हमेशा ही रायबरेली का विकास किया है रेल कोच फैक्ट्री एम्स जैसी सुविधाएं देकर कांग्रेस ने रायबरेली के विकास में चार चांद लगाएं हैं अबकी बार जनता भाजपा सरकार की नीतियों को समझ गई है। अब कि झूठे वादे में आने वाली नहीं है। इस बार रायबरेली की जनता भाजपा को उसका आईना दिखाएगी विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे जिला अध्यक्ष वीके सिंह ने सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि गांधी परिवार हमेशा से ही रायबरेली का विकास करता आ रहा है और करेगा। उपस्थित भीड़ को देखकर गदगद मुख्य अतिथि आदित्य सिंह ने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस को जिताने के लिए पूरा मूड बना लिया है आने वाली केंद्र की सरकार कांग्रेस की होगी और रायबरेली जिले का चौमुखी विकास होगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, मोहम्मद अकबर, रामविलास, नीरज सिंह, कमलेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की हुई विशाल रैली।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest