40.5 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

लापरवाही से ओवर ब्रिज निर्माण में लगे मजदूर की मौत, कैसे होंगे बेटियों के हाथ पीले

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
ऊँचाहार (रायबरेली)। ऊँचाहार में रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज में कर्मचारियों की लापरवाही से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर हाइड्रा मशीन से सीढ़ी ले जा रहा था तभी  कर्मचारियों की लापरवाही से उसका पैन्ट फंस गया और वह गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोट लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाहार ले जाया गया।जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान लगभग शाम पांच बजे घायल बृजेश कुमार मौर्य की मृत्यु हो गई। मृतक बृजेश कुमार मौर्य  (45)  पुत्र औसान ग्राम पूरे चांदन मजरे सवैया राजे थाना कोतवाली ऊँचाहार का निवासी है। मृतक अपने पीछे तीन लड़कियां  ललिता (19), ममता (17) , नीतू (15) तथा एक लड़का (10) छोड़ गया है। मृतक के जीवन यापन का सहारा मजदूरी ही थी और घर में कमाने वाला बृजेश अकेला था। बच्चों के ऊपर से पिता का साया हट गया है। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं है इनकी देखभाल कौन करेगा? बेटियों के हाथ कैसे पीले होंगे यही कह-कहकर पत्नी दहाड़े मार-मारकर रो रही थी।
अनुज मौर्य/मनोज मौर्य रिपोर्ट
Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest