32.5 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

लाखों के नकली नोट व बनाने के समान के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। पुलिस टीम द्वारा नकली नोट छापते हुए मय उपकरण व अवैध शस्त्र के साथ तीन अभियक्तो को गिरफ्तार किया गया है।

आज पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक महराजगंज लालचन्द्र सरोज ने मुखबिर खास की सूचना पर इन्हौना मार्ग पर स्थित रानी का पुरवा थाना महराजगंज में मुन्नी देवी के मकान से नकली नोट छापते हुए मय उपकरण के अभियुक्त रामकृपाल पुत्र अहोरवा प्रसाद निवासा पडरई मजरे मकदूमपर थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी, रियाज अहमद पुत्र मो0 वसीर निवासी पूरे दुलम मजरे अमावा थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली तथा अनुराग सिंह चौहान पुत्र अखिलेश सिंह निवासी ग्राम रौला पोस्ट सहजोरा थाना खीरों जनपद रायबरेली ,हाल – पता कस्बा बंथरा थाना बंथरा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी–
★कूटरचित (नकली) भारतीय करेंसी –1,09,150/-रुपये
★भारतीय करेंसी असली-2700/-रुपये
★01 कलर प्रिंटर,02 कैंची
★01 फेविस्टिक,01 रिम कागज A4 साइज 80GSM
★04 अदद इंक की शीशी,58 अधछपे नोट,
★01 अदद खिलौना पिस्टल,
★01 अदद तमंचा 315 बोर,
★02 अदद जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

★गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महराजगंज लालचंद्र सरोज,उपनिरीक्षक शुभम सिंह यादव,श्यामचन्द्र यादव सहित मयफोर्स शामिल रहे।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest