24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

युवाओं ने भरी अखाड़े से उड़ान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर (रायबरेली)। नागपंचमी के पावन पर्व पर लगा एैतिहासिक रामलीला मैदान बीचगांव में दंगल।गौरतलब है कि यहां पिछले पांच दशको से गुडिया में दंगल का कार्यक्रम होता रहा है। जहां युवाओं ने भारी दमखम के साथ जोर आजमाइश की जिसमें अखाड़ा और कुश्ती का भी प्रोग्राम रखा गया। बेटियों जहाँ सज-धज कर घर से बनाकर कपड़े की गुड़िया लाई वही बच्चों ने फुलझड़ी और डंडों से उन्हें खूब पीटा।जगतपुर सीएचसी वार्डबॉय छोटेलाल ने जहां फीता लेकर युवाओं की अखाड़े से कूदने की नाप ली।वही रोझइया भीखमशाह के प्रभारी दीपक कुमार ने पुरस्कारों का वितरण किया इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत भी मौजूद रहे देखने वाली बात यह रही कि ग्रामीणों ने हर उछाल पर जोरदार तालियां बजाई और प्रतिभागियों का हर्षवर्धन किया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अनुज मौर्य /मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest