41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

धारदार हथियार मारकर युवक को किया घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुलाब खेड़ा मजरे मलपुर में पानी भरने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई ।इस झगड़े मेंं एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला करके एक युवक व महिला को घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थीनी रामदुलारी पत्नी रामेश्वर निवासी गुलाब खेड़ा मौजा मल पुर थाना बछरावां ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दया राम ,लखन, बबुआ और उनके घर की औरतों पर नल से पानी भरने के विवाद को लेकर लाठी डंडा और धारदार औजार से हमला कर प्रार्थीनी रामदुलारी और उसके पुत्र संत प्रसाद को घायल कर दिया जिसमें संत प्रसाद के सिर पर गंभीर चोटे आई थाने में सभी आरोपियों के विरुद्ध FIR पंजीकृत कर संत प्रसाद को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां भेजा गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। थाने में तहरीर मिलने पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 504 / 2019 धारा 323 504 506 के तहत पंजीकृत कर लिया गया है।

रिपोर्ट अनुज मौर्य/ अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest