35.4 C
Raebareli
Wednesday, June 10, 2026

मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। स्थानीय कस्बे मे महाराजगंज रोड पर सीएचसी के पास कैथन टोला निवासी अाशीष मिश्रा पुत्र कौशल किशोर को बीती रात एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिसमे वह घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष मिश्रा बीती रात करीब 8 बजे अपने घर के लिए पैदल जा रहा था जैसे वह महाराजगंज रोड पहुंचा पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी, आशीष को घायल अवस्था में सीएससी बछरावां पहुंचाया गया जहां पर उसकी गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया। वही टक्कर मारने वाले युवक को भी हल्की-फुल्की चोटें आई उसे भी सीएचसी बछरावां हूं पहुंचाया गया । जहां पर उसने अपना नाम संदीप कुमार बाजपेई पुत्र सत्य प्रकाश बाजपाई बछरावां लिखाया। किंतु जांच करने पर पता चला है कि युवक रामपुर मोहद्दीनपुर सरैया का रहने वाला है जिसका नाम श्रीकांत पुत्र है घनश्याम है।क्या कारण है युवक ने अपनी सही पहिचान छिपाने की कोशिश की। और अस्पताल प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया।थाना अध्यक्ष रवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest