31.6 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

मोटरसाइकिल व साइकिल हुईं भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। दीपावली की खुशियां अचानक मातम में बदल गई हंसते खेलते परिवार की खुशियां गुम हो गई थोड़ी सी लापरवाही ने युवक की जान ले ली मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे के सबीस पुर गांव के पास का बताया जा रहा है जहां कूढ़ा बिहार कुंडा प्रतापगढ़ के रहने वाले हरकेश पुत्र मन्नू (28) किसी कार्य से मोटरसाइकिल से रायबरेली गए थे और वापस आते समय रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सबीस पुर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक साइकिल से भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल सवार हरकेश की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही साइकिल सवार को भी गंभीर चोट आई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उधर सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाहार पहुंचे मृतक हरकेश के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest