42.1 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

मासूम का शव संदिग्ध अवस्था मे फंदे से मिला लटकता, मासूम की माँ ने हत्या करने का लगाया आरोप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरांवा, (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नीम टीकर गांव में एक 13 वर्षीय बालिका का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक नीम टीकर गांव निवासी राम प्रकाश उर्फ पुतान की 13 वर्षीय पुत्री मनीषा घर पर अकेली थी।माता पिता किसी काम से कहीं गए हुए थे। मनीषा का शव दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता देखकर परिजनों के होश उड़ गए।जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुँची बछरांवा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
वहीं मृतका की मां का कहना है कि मेरी पुत्री की हत्या की गई है।यह हत्या मेरे पति के भाई ने की है।मृतका पू0मा0वि0 नीम टीकर में कक्षा 07 की छात्रा थी।

इस सम्बन्ध में जब प्रभारी निरीक्षक बछरांवा रवेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में मैं कोई जानकारी फोन पर नही दे सकता।ज्यादा जानकारी के लिए बछरावां थाने पर आइये।

पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest