33.6 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मंडल मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने व सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। महिला मोर्चा की जिला प्रभारी उषा मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा से पालन करें और सरकार की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाया जा सके। और नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधनमंत्री बनाया जा सके। नपं अध्यक्ष सरला साहू ने जिला प्रभारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। अध्यक्ष आशा सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा में जल्द अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर किरण सिंह, जिलामंत्री सुधा अवस्थी, जिलाध्यक्ष संगीता, महामंत्री प्रीति पांडेय, गुडिय़ा सहित मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest