37.4 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली । बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीराबाद गांव में बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई है। सुबह जब छोटे बच्चे उठे और मां को पुकारा तो अगल-बगल के लोगों को इसकी जानकारी हुई आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल कर सैंपल बरामद किए।

विदित हो बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीराबाद गांव में तारावती पत्नी हरि श्याम उम्र 35 वर्ष अपनी दो बेटियों सुहानी 4 वर्ष व नंदिनी 2 वर्ष के साथ अकेले रहती थी। उसका पति हरि श्याम बहादुरगढ़ हरियाणा में जूता फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है। बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से घर के अंदर कमरे में बिस्तर पर तारावती का गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतका की दोनों बेटियां अलग बिस्तर पर सो रही थी सुबह जब वह उठी तो मां को ना पाकर रोने लगी लड़कियों को रोता देखकर घर के बगल में दूसरे भाई के घर में रह रही लड़कियों की दादी सुखदेई तारावती को आवाज दी कोई जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसियों को बुलाया लोग अंदर गए तो देखा कि तारावती बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी कोतवाल रावेंद्र सिंह ने मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। दबी जुबान ग्रामीण घटना के बाद यह बता रहे हैं कि घटना आशनाई के चक्कर में हुई है मृतका का पति बाहर रहता है और बहुत कम घर आता है। मृतका के पति चार भाई हैं बड़े भाई राम शंकर व हरिशंकर सरकारी नौकरियों में हैं वही छोटा भाई दयाशंकर खेती किसानी करता है। पति को घटना की सूचना दी गई है वह हरियाणा से गांव के लिए निकल चुका है मृतका के जेठ राम शंकर की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेत कर हत्या कर देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल रावेंद्र सिंह ने बताया है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशनाई सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है जल्द ही हत्या का खुलासा कर हत्या आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest