33.8 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने समरसता भोज एवं शाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज रायबरेली । मकर संक्राति के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने समरसता भोज एवं शाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया । समरसता भोज व शाल वितरण कार्यक्रम क्षेत्र के ओथी गांव मे सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामनरेश रावत एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता रही। आयोजित कार्यक्रम जिला मंत्री सुधा अवस्थी की अगुवाई मे सम्पन्न हुआ । इस दौरान 50 महिलाओ को भाजपा महिला मोर्चा ने शाल भी वितरित किया । आयोजित समरसता भोज को सम्बोधित करते हुए विधायक रामनरेश रावत ने कहा की समरसता भोज से आपसी भाई चारे को बल मिलता हैं वही वसुधैव कुटुम्ब की भावना भी एक दूसरे मे परिलक्षित होती हैं । कार्यक्रम की अगुआ जिला मंत्री सुधा अवस्थी ने कहा की महिला मोर्चे का प्रत्येक पदाधिकारी जनसेवा को लेकर तत्पर हैं वही आगामी लोकसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियो का प्रसार जन जन तक पहुचाने को लेकर संकल्पित हैं । इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री किरण सिंह, मंडल अध्यक्ष आशा सिंह, अमावा मंडल अध्यक्ष सीमा सिंह, सीमा त्रिवेदी, वसीमा, कोमल, रामावती, राजकुमारी आदि मौजूद रही ।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest