33.6 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

भाजपा नेता ने दम्पति को पीटा, मुक़दमा दर्ज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन रायबरेली। छत के ऊपर विद्युत लाइन खींचने से मना करने पर भाजपा नेता और उसके चाचा ने महिला और उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। गम्भीर रूप से घायल महिला थाने पहुचीं तो खून से लथपथ पति पत्नी को देखकर पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए सलोन पीएचसी भेज दिया।जिसके बाद पुलिस ने पति की तहरीर पर भाजपा नेता समेत दो लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बिजवलिया निवासी इंद्रेश द्विवेदी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है।ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की शाम इंद्रेश और उसके चाचा शिवमोहन मिश्री लाल की छत के ऊपर से विद्युत लाइन खींच रहे थे।जिसका मिश्री लाल और उसकी पत्नी फूलमती ने विरोध किया।इसी बात से खुन्नस खाये भाजपा नेता और उसके चाचा ने लाठी डंडों से दोनों पति पत्नी को पीट-पीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि किसी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का अधिकार नही है।पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच की जा रही है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest