40.5 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

बेखौफ चोरों ने जेवर सहित नकदी की पार, परिजनों द्वारा शोर मचाने पर फायरिंग करते हुए मौके से हुए फरार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली (सरेनी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेखौफ चोरों ने दी वारदात को अंजाम फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले बीती रात गेंगाशो गांव के एक घर में छत से आंगन में उतरे चोरों ने 86000 की नकदी व लाखों के जेवरात पार कर दिए परिजनों के जाग जाने व शोर मचाने पर चोरों ने हवाई फायरिंग किया बेटी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद 5-6 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है थाना क्षेत्र के गेगासो गांव के रहने वाले शेष नारायण पंडा पुत्र सूर्य प्रसाद बीती रात घर की बाहर दरवाजे परिजनों के साथ सो रहे थे रात करीब 1:30 बजे शेष नारायण की बेटी रजनी को टॉयलेट लगी तो वह जैसे ही चारा मशीन के पास गई तो एक व्यक्ति खड़ा दिखाई पड़ा वह चुपचाप चारपाई पर लेट गई लेकिन साथ में सो रही बड़ी बहन रिंकी को चुटकी काटकर जगाया और अनजान व्यक्ति के खड़े होने की बात कान में बताई तो वह चोर चोर की आवाज लगाई इस पर चोर भागा तो फिसल कर गिर गया तभी रिंकी ने दरवाजा खोला तो अंदर 5-6 चोर घर से भाग रहे थे तभी शेषनारायण चोरों के पीछे पहुंच गए तो चोरों ने हवाई फायर कर दिया इससे डरकर सभी लोग वापस आ गए इसी बीच दो चोरों को रिंकी ने पहचान लिया चोर बक्सों में रखे ₹86000 नगदी 1700 रुपया अन्य सोने का हार चैन दो अंगूठी झुमके बिजली झाली 2 जोड़ी पायल चांदी का नारियल पार कर दिया मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह सीईओ लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम फॉरेंसिक टीम के प्रतिभा तिवारी पहुंचकर छानबीन किया रिंकी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सुधीर मिश्रा व दीपू निवासी गेगासो व अन्य 5 -6लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है कोतवाल राकेश सिंह का कहना है एफआईआर पंजीकृत हो गई है चोरों की तलाश की जा रही है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest