33.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

बी. आर .अंबेडकर शिक्षा सदन इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के डॉक्टर बी. आर .अंबेडकर शिक्षा सदन इंटरमीडिएट कॉलेज बल्ला मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यो की शपथ ली साथ ही संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया ।छात्र-छात्राओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहब के योगदान में वाद विवाद के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति की एवं विश्व के परिदृश्य में भारतीय संविधान की महत्ता को भी व्यक्त किया विद्यालय के कार्यकारी प्रबंधक सुनील कुमार पासी ने विद्यालय परिवार को संविधान दिवस की बधाइयां दी इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुकृत कनौजिया, राम कुमार गौड़ ,अनुराग ,पवन प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ,विवेक जयसवाल, गायत्री प्रजापति, शशि आदि उपस्थित रहे।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest