31.6 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज ,पीजीआई (लखनऊ)। पीजीआई पुलिस ने एक शातिर चोर को 9 मोबाइल फोन ₹1050 नगद के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक मो आरिफ मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र मे मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की शहीद पथ सेक्टर 8 पुल के नीचे एक युवक मौजूद है जो चोरी किए हुए मोबाइल फोन बेचने का काम करता है उसके पास चोरी के मोबाईल मौजूद है और वह मोबाइल फोन बेचने के लिए कही जाने की फिराक में है इस सूचना पर पीजीआई पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उस युवक को धर दबोचा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आकाश पाल पुत्र शिव कुमार निवासी गौरी चौराहा थाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ बताया जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 9 मोबाइल फोन एक हजार पचास रुपए नगद पुलिस ने किया बरामद पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीजीआई थाना लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया |

धीरेन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest