33.8 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मोहनलालगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक के साथ क्षेत्र मे चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति कनकहा बाजार मे एक नाई की दुकान पर एक संदिग्ध व्यक्ति तमंचे के साथ बैठा हुआ है सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर जा पहुंची जहा पर एक युवक पुलिस टीम को देखकर अपनी मोटरसाइकिल से भागने लगा।पुलिस को वह युवक संदिग्ध लगा पुलिस ने दौड़ाकर उसे मौके पर ही दबोच लिया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पिकूं उफ॔ महिपाल पुत्र कमलेश निवासी ग्राम बदन खेड़ा थाना निगोहा जनपद लखनऊ बताया जामा तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस पुलिस ने किया बरामद। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest