34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

परदेश जा रहे युवक को दबंग ने पीटा पुलिस के तेजी से आरोपी युवक चढा पुलिस के हत्थे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली(लालगंज)। कोतवाली क्षेत्र परदेश जा रहे युवक को पीटा आरोपी युवक चढा पुलिस के हत्थे घटना रेलवे स्टेशन लालगंज कि आधा दर्जन युवक लाठी डंडे लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे एक युवक को मारने के लिए दौड़ा लिया।देखते ही देखते अफरातफरी मच गई युवक तो किसी तरह जान बचाकर भाग निकला मारने आए युवकों में से एक आरोपी युवक जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जीआरपी पुलिस ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी आरोपी युवक को लालगंज पुलिस के हवाले किया है। बताया गया है कि गहिरी गांव निवासी सूरज कुमार लुधियाना जाने के लिए लालगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के इंतजार में बैठा तभी उसे मारने के लिए लगभग आधा दर्जन युवक लाठी डंडे लेकर स्टेशन पहुंच गए युवक ने अपने को मुसीबत में घिरा देख अपना सारा सामान बैग आदि छोड़कर जान बचा कर भाग निकला घटना की सूचना फोन कर अपने परिजनों व साथियों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जीआरपी पुलिस के सिपाहियों से बताया रेलवे स्टेशन पर डंडा लेकर प्लेटफार्म पर घूम रहे युवको दौड़ा लिया। एक युवक को पूरे देवी मोहल्ले के सामने सिपाहियों ने धर दबोचा और पकड़कर लालगंज पुलिस के हवाले कर दिया। भागे युवक दो मोटर साइकिल स्टेशन परिसर में छोड़ भाग निकले लालगंज पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest