37.4 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

नहीं रहे एफजी कालेज के पूर्व प्रवक्ता राय विश्वनाथ सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज सलोन के प्रबंध समिति के अध्यक्ष राय विश्वनाथ सिह (73) का लखनऊ में गुरुवार को देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। जिसके कारण स्थानीय विद्यालय में दो मिनट का मौन रखकर भगवान से मृत आत्मा की शांति के लिये श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।जिसके बाद विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। श्री सिह ने फीरोज गांधी डिग्री कालेज रायबरेली में बीएड एशोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर 32 वर्षों तक विद्यालय की सेवा की है। वर्ष 2010 में विद्यालय से सेवानिवृत्त होकर अपने विद्यालय की सेवा में उन्होंने तन,मन और धन सब न्योछावर कर दिया।शुक्रवार को डलमऊ गंगा घाट पर उनके पुत्र मृत्युंजय सिह के द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर उनकी पत्नी कृष्णा सिह, फीरोज गांधी कालेज के प्रबन्धमन्त्री ओंकारनाथ भार्गव, सर्वोदय विद्यापीठ पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य जितेंद्र कुमार सिंह, शांति भूषण सिह, अमित भारती समेत जिले व तहसील के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest