38.8 C
Raebareli
Friday, June 26, 2026

नगर पंचायत आपके द्वार पहल से सभी का करेगी उद्धार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। रविवार को नगर पंचायत डलमऊ द्वारा एक नई पहल कर नगर पंचायत आपके द्वार नामक कार्यक्रम करके एक मिसाल पेश की है इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत डलमऊ द्वारा लोगों के दरवाजे पर पहुंचकर लोगों द्वारा की जाने वाली शिकायतें जैसे पेयजल सफाई विद्युत संबंधी प्रधानमंत्री आवास योजना वृद्धि तथा विधवा पेंशन योजना विकलांग पेंशन योजना व अन्य विभागों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा इस कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष डलमऊ पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने मोहल्ला खटकाना वह टिकैत गंज की समस्याओं को दल पार्क में बैठक कर सुना जिसमें आवास पेंशन सफाई पानी विद्युत समेत 54 प्रार्थना पत्र लोगों द्वारा दिए गए जिसमें से 40 शिकायतों का नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा तुरंत निस्तारण किया गया इस अवसर पर लिपिक सोहराब अली सतीश श्रीवास्तव सभासद मानवेंद्र मिश्रा विनोद निषाद संतलाल विक्रम सोनकर जावेद खान फिरोज खान शिवाकांत मिश्रा समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest