40.5 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे कई घायल एक रेफर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। मामला कोतवाली क्षेत्र के गौरा मवई का है जहां के रहने वाली राज पती पत्नी बिंदादीन ने थाना कोतवाली ऊंचाहार में दिए तहरीर में बताया कि सुबह वह घर के काम में व्यस्त थी तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रामकुमार ,संजय पुत्र गजाधर अनिल, विकास पुत्र रामकुमार उसके घर पहुंचे और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे विरोध करने पर लाठी डंडा लेकर आए और मारपीट करने लगे जिससे पीड़ित के हाथ पैर व शरीर के अन्य जगहों पर अंदरूनी चोटें आई हैं तथा पीड़ित के लड़के रामनरेश को लाठी डंडा लेकर दौड़ा दौड़ा कर मारा पीटा सिर पर लाठी से हमला करने की वजह से उसका सर फट गया जिससे वह बेहोश हो गया इसी तरह पीड़ित की लड़की को दबंगों ने लात घुसा से पानी में गिरा गिरा कर मारा पीटा जिससे उसके हाथ पर शरीर में अंदरूनी चोट आई पीड़िता ने बताया कि अगर गांव के राम सागर ,मुन्नू लाल ,श्यामलाल न छुड़ाते तो शायद वह हम सब लोगों की जान ले लेते जाते-जाते दबंगों ने धमकी दी है कि एक-दो को जान से मार दूंगा उधर रामनरेश पुत्र बिंदादीन के सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest